केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले नेता रामविलास पासवान का आज दिल्ली के एक अस्पताल में दिल की बीमारी की वजह से देहांत हो गया।
श्री राम विलास पासवान के पिता का नाम जामुन पासवान जो कि बिहार के खगड़िया जिले के बनी गांव में एक दलित परिवार के घर 5 जनवरी 1946 को पैदा हुए।
श्री पासवान ने कोसी कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया। वह 8 बार लोकसभा व एक बार राज्यसभा सदस्य रहे। रामविलास पासवान के देहांत की सूचना पाकर जहां सत्ताधारी पार्टियों में गहरा शोक है। वही विपक्ष भी ऐसे नेता के हमारे बीच ना रहने से गहरे शोक में है। उधर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम विलास पासवान के पार्थिक शरीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करी।