शादाब हुसैन
बहराइच। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दरगाह मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18 नवंबर 2021 को उपनिरीक्षक त्रिलोकीनाथ मौर्य मय हमराह कांस्टेबल सत्यनारायण यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र गुप्ता, कांस्टेबल अजय कुमार यादव के देखभाल क्षेत्र व तलाश अपराधी में गुल्लाबीर मंदिर के पास मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 418/21 धारा 454/380 आईपीसी से संबंधित अज्ञात चोर इस समय चोरी के माल को लेकर ईदगाह कब्रिस्तान के रास्ते रिसिया बाजार बेचने के लिए जा रहे हैं। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके उप. नि. त्रिलोकीनाथ मौर्य हमराह कर्मचारी गण मय मुखबिर खास के ईदगाह कब्रिस्तान मीरपुर कस्बा के पास पहुंचकर चोरी के माल बेचने जा रहे तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों को मय चोरी के माल के मौके से गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महताब अहमद पुत्र निजाम निवासी मोहल्ला भगड़वा सलार गंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच उम्र करीब 19 वर्ष तथा दूसरा अभियुक्त चांद बाबू उर्फ चांद अली पुत्र आरजू निवासी मोहल्ला भगड़वा सलार गंज निवासी है।इनके पास से
बरामदगी मे अभियुक्त महताब अहमद उपरोक्त के कब्जे से 2 जोड़ी कान का झाला सोने का, 1 जोड़ी सहाय पीली धातु की, एक अंगूठी मरदानी सोने की,दो अंगूठी लेडीज सोने की,एक जोड़ी कान की झुमकी सोने की, 5 नाक की कील सोने की तथा ₹200 नगद बरामद हुआ है तथा अभियुक्त चांद बाबू उर्फ चांद अली उपरोक्त के कब्जे से एक मंगलसूत्र का लॉकेट सोने का, चार अन्य लाकेट सोने का, एक जोड़ी झाला सोने का, 2 जोड़ी कान की बाली सोने की, एक नाक की नथनी सोने की तथा ₹150 नगद बरामद हुआ है।