Home / अंतरराष्ट्रीय / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाईलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात एवं चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाईलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात एवं चर्चा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक और नीतिगत स्तर पर भी एक नया सेतु स्थापित किया गया। यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगतार्न शिनावत्रा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने थाईलैंड के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और हाल ही में आए भूकंप के बाद थाईलैंड के लोगों के साथ एकजुटता भी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति एक दूसरे को पूरक करती हैं और द्विपक्षीय सहयोग के लिए कई संभावनाएं खोलती हैं। उन्होंने रक्षा, व्यापार, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *