जिंदगी फाउंडेशन 11 वर्षों से समाज के हर तबके के लोगों के लिए हर संभव मदद् और समाज सेवा करती आ रही है कोई ऐसा वर्ष और महीना नहीं छूटा जिसमें सेवा भाव से फाउंडेशन के सदस्यों ने गरीब मजलूम और जरूरतमंदों की सेवा न की हो, परिस्थिति चाहे कैसे भी रही हो लोग हर स्थिति में समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए डटे रहे l हर माह की तरह आज दिनांक 10 मार्च 2024 को फाउंडेशन द्वारा जिला सरकारी महिला अस्पताल में सभी मरीजों और तीमारदारों को राहत सामग्री के रूप में फल, दूध, ब्रेड, बिस्कुट, आदि का वितरण किया गया मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’ जी उपस्थित रहे उन्होंने सदस्यों के साथ सभी मरीजों के बेड पर जाकर राहत सामग्री वितरित की और सभी प्रसुताओं का हाल-चाल जाना व नवजात शिशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की l श्री गोप’ ने कहा समाज सेवा के लिए किसी विशेष तिथि या अवसर की प्रतीक्षा न करें सेवा के उद्देश्य से सभी की मदद अवश्य करें। ठीक उसी तरह जिस तरह भूखे इंसान को रोटी देकर जो पुण्य मिलेगा वह चमक-दमक से भरे किसी बडे़ आयोजन में सैकडों-हजारों लोगों को इकट्ठा कर भोजन करवाने से नहीं मिल सकता। कहा भी गया है कि धर्मांधता या अंधविश्वास के फेर में पड कर किए गए दान के कोई मायने नहीं। जबकि नि:स्वार्थ भावना से सुपात्र को दिया गया दान कभी निष्फल नहीं होता। साथ ही मन को भी शांति मिलती है l प्रोग्राम में पहुंचते ही श्री ‘गोप’ का फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने स्वागत किया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जुहैर अंजुम खान और महामंत्री मंजीत सिंह धामी ने उनका स्वागत माला पहनकर और बुकें देकर किया l साथ में उपस्थित डॉक्टर सुधीर वर्मा, सरदार हरपाल सिंह, राम गोपाल वर्मा पूर्व विधायक, वीरेंद्र प्रधान,अरविंद वर्मा मुंबई से चलकर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आए, जावेद सईद,प्रताप वर्मा, मलका रिजवी,नसरीन सिद्दीकी, शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे l
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जिंदगी फाउंडेशन के बैनर चले गरीबों,मजदूर, मजदूरों को खाद्य सामग्री वितरण की





