पुराना लखनऊ थाना सआ़दतगंज में हार्डवेयर की दुकान में दोपहर आग लग गई ।देखते ही देखते उस आग ने विकराल रूप अपना लिया। क्षेत्रीय लोगों की मदद से दुकान में फंसे लोगों को निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग में फंसे होने वालों में एक महिला भी शामिल थी। दुकान मालिक की माने तो उस दुकान के अंदर लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग किस वजह से लगी इसकी जांच चल रही है।