Home / कोरोना पर जीत बोलकर मोदी सरकार ने दिया धोखा, कहा- हालात ठीक होते ही भक्त सेना के साथ क्रेडिट लेने आ जाएंगे। प्रशांत किशोर

कोरोना पर जीत बोलकर मोदी सरकार ने दिया धोखा, कहा- हालात ठीक होते ही भक्त सेना के साथ क्रेडिट लेने आ जाएंगे। प्रशांत किशोर

Spread the love

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि कोविड पर जीत का श्रेय लेकर उन्होंने लोगों को धोखा दिया था।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का साथ दे रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कोरोना संकट को लेकर मोदी सरकार को निशाना बनाया है। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा है कि कोरोना पर जीत की घोषणा करके सरकार देश को धोखा दे रही थी। उन्होंने कहा कि जब हालात सुधर जाएंगे तो वह भक्तों के साथ इसका क्रेडिट लेने आ जाएंगे। बता दें कि एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। इसके बाद से विपक्ष हमलावर है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना को इग्नोर कर रहे हैं क्योंकि वह अपनी समझ और दूरदृष्टि की कमियों को छिपाना चाहते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही क्लब हाउस चैट मामले में प्रशांत किशोर घिर गए थे। दावा किया गया था कि वह इस बात को मानते हैं कि पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और इससे भाजपा को फायदा मिलेगा। इसके बाद से वह कई बार अपनी बात पर सफाई दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *