, 26 जनवरी 2026: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड ने देशवासियों का दिल जीत लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे शुरू हुई यह परेड करीब 90 मिनट चली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।भारतीय वायुसेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन’ रहा सबसे बड़ा आकर्षण। पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले की याद में ग्रुप कैप्टन रघुवंशी के नेतृत्व में 2 राफेल, 2 सुखोई, 2 मिग-29 और 1 जगुआर फाइटर जेट्स ने गरजते हुए उड़ान भरी। वहीं, भारतीय सेना ने पहली बार ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ (Phased Battle Array) और ‘कॉम्बैट रेडी फॉर्मेशन’ में मार्च किया।टी-90 ‘भीष्म’ टैंक, ड्रोन, टैंक, तोपखाने और स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन्स से 21 तोपों की सलामी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एमआई-17 हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा, वीरता पुरस्कार विजेताओं का मार्च, ‘एकता में विविधता’ थीम पर सांस्कृतिक झांकियां और 66 प्रतिभाओं को सम्मान जैसे कार्यक्रमों ने विविधता का अनूठा प्रदर्शन किया। आंतरिक सुरक्षा बलों के अनुशासन और वंदे मातरम गान ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
पीएम मोदी की मौजूदगी में 77वें गणतंत्र दिवस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भव्य झलक, कर्तव्य पथ गूंजा देशभक्ति से





