Home / नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हर भारतीय के मन में जाग उठता है साहस और संकल्प”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हर भारतीय के मन में जाग उठता है साहस और संकल्प”

Spread the love

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का नाम आते ही हर भारतीय के मन में साहस और संकल्प जाग उठता है। नेताजी के उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का उल्लेख करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आजादी के आंदोलन का मंत्र बन गया ।

 

इस अवसर पर आयोजित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने नागरिक सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश पुलिस, NDRF, SDRF और अन्य विभागों के कार्मिकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल हमें सामान्य और विषम परिस्थितियों में सतर्क रहने की प्रेरणा देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *