Home / अन्य राज्य / नवादा जिले के रजौली प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निरीक्षण*

नवादा जिले के रजौली प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निरीक्षण*

Spread the love

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मंत्री ने आज नवादा जिले के रजौली प्रखंड में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावास, चिरैला का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

*विद्यालय और छात्रावास का निरीक्षण*

इस दौरान उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा वहां उपस्थित जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया। संवाद के क्रम में जीविका दीदियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।

*स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण*

इसके पश्चात् स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मरीजों की हर सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश भी दिया।

*फुलवरिया जलाशय का भ्रमण*

रजौली में ही फुलवरिया जलाशय का भ्रमण किया। वहां लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अंतर्गत रजौली बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मत्स्य पालन हेतु अधिष्ठापित 182 केज एवं फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की समीक्षा की।

*औद्योगिक क्षेत्र के विकास की समीक्षा*

प्रगति यात्रा के दौरान नवादा जिले के लिए घोषित रजौली में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इसे तेजी से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *