Home / उत्तर प्रदेश / नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

Spread the love

नगर निगम लखनऊ
प्रेस नोट
दिनांक 20.02.2023

आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2-जोनल अधिकारी श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे वार्ड मालवीय नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी। जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1- भवन स्वामी सूरज नाथ सिंह कुल देय गृहकर रू0 45,774 /- के सापेक्ष पूर्ण भुगतान,

2- भवन स्वामी श्री सुशील कुमार लोधी कुल देय गृहकर रू0 67,994/- के सापेक्ष रू040,000/-,

3-भवन स्वामी-पूर्वीदीन कुल देय गृहकर रू० 54,102/- के सापेक्ष रू0 5000 का भुगतान कराया गया।

4-भवन स्वामी-गया प्रसाद कुल देय गृहकर रू० 62554/-

5-भवन स्वामी मंगल सिंह कुल देय गृहकर रू0-68165/- का भुगतान कुर्की की कार्यवाही में कराया जा चुका है।

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव, श्री विवेक सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी, जिसके छायाचित्र निम्न अवलोकनीय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *