दिल्ली – देश के आजाद होने की 75 साल बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला सुनाया सुप्रीम कोर्ट नेलड़कियों को भी NDA एग्जाम में बैठने की अनुमति दे दी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने महिला अभ्यर्थियों को NDA परीक्षा में बैठने की इजाजत देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अहम फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि महिलाओं को सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में शामिल होने दिया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था ऐलान : सैनिक स्कूलों ने पिछले साल से लड़कियों को प्रायोगिक तौर पर लेना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाल किले से घोषणा कर दी है कि लड़कियों को सैनिक स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा।
