Home / हिंदू-सिखो को शरण देगा भारत

हिंदू-सिखो को शरण देगा भारत

Spread the love


आज् कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला को भी बैठक में शामिल किया गया। बताया गया है कि इस बैठक में अफगानिस्तान में चल रहे बदलावों पर बातचीत हुई। साथ ही अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने और वहां दूतावास ऑपरेट करने पर भी चर्चा हुई। 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत की तरफ से फिलहाल अफगानिस्तान में सरकार गठन की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा तालिबान के रुख को भी देखा जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को अफगानिस्तान से सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं |साथ ही साथ हिंदू और सिख समुदाय के जो लोग भारत आना चाहते हैं उन्हें यहां शरण दी जाएगी प्रधानमंत्री ने भारत की तरफ मदद के लिए देख रहे हैं अफगानिस्तान नागरिकों को भी हर संभव मदद देने के निर्देश दिए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *