ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी, शिया रहनुमा मौलाना यासूब अब्बास ने आज 11 नवंबर 2022 को दिल्ली के जंतर मंतर पर रिबिल्ड जन्नतुल बक़ीअ के चेयरमैन ज़ुल्फ़िकार अहमद छम्मन की तरफ़ से किए गए एहतिजाज में शामिल हुए यह एहतिजाज सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस बिन सलमान के हिन्दुस्तान दौरे के ख़िलाफ़ किया गया।
आज से 99 साल पहले मदीना मुनव्वरा में रसूले ख़ुदा (स.अ) की इकलौती बेटी और प्रॉफिट मोहम्मद साहब के घराने वालों के मज़ारात को मुनहदीम (तोड़) दिया गया था जिसके ख़िलाफ़ शिया समुदाय की तरफ से हर साल पूरे हिंदुस्तान समेत दुनिया के कई देशों में प्रोटेस्ट किया जाता रहा है क्योंकि सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस 14 नवंबर 2022 को भारत दौरे पर हैं उनके इसी दौरे को लेकर शिया समुदाय मैं आक्रोश (ग़ुस्सा) है इस प्रोटेस्ट के ज़रिए रिबिल्ड जन्नतुल बकी के चेयरमैन ज़ुल्फ़िकार अहमद छम्मन, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास, ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की के वह शाह सलमान से जन्नतुल बक़ीअ की तामीर को लेकर हमारे समुदाय की तरफ से बात करें और उन पर अपने असरात के ज़रिए यह दबाव बनाएं कि वह मदीना मुनव्वरा में जन्नतुल बक़ीअ की तामीर कराएं या हमें उसकी इजाज़त दें।
इस एहतिजाज में हज़राते उलामा, ख़ोतबा, ज़ाकिरीन, और क़ौमी इदारों के जिम्मेदारान ने शिरकत कर अपना एहतिजाज दर्ज किया।




