मुंबई. आयकर विभाग की टीमों ने कल बॉलीवुड स्टार साउथ एवं हिंदी फिल्मों में अपना किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यचप समेत उनके साझेदारों के घरों और ऑफिसों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी होली की सूचना पर की गई है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई । वहीं आयकर विभाग ने इस टैक्स चोरी के मामले में तापसी और अनुराग से कल रात तक इस मामले में पूछताछ की है. सूत्रों से यह भी कहना है कि गुरुवार को भी यह छापेमारी जारी रह सकती है।