Home / जिस वक़्त कोर्ट में सुनवाई चल रही थी उस वक़्त प्रधानमंत्री पंचायती राज पुरस्कार बांट रहे थे। रविश कुमार

जिस वक़्त कोर्ट में सुनवाई चल रही थी उस वक़्त प्रधानमंत्री पंचायती राज पुरस्कार बांट रहे थे। रविश कुमार

Spread the love

देश में जारी कोरोना संकट के बीच सरकार की फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग सरकार की कमियों को बता रहे हैं। ऑक्सीजन, बेड और दवा की कमी से कई लोगों की मौत हुई है। जाने-माने पत्रकार रवीश कुमार ने फेसबुक पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि जब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, तब PM पंचायती राज पुरस्कार बांट रहे थे, महानता अमर-अतुलनीय है।
रवीश कुमार ने तंज करते हुए लिखा कि जिस वक़्त कोर्ट में सुनवाई चल रही थी उस वक़्त प्रधानमंत्री पंचायती राज पुरस्कार बांट रहे थे। राष्ट्रीय विपदा के वक़्त भी पुरस्कार बांटने के राष्ट्रीय कर्तव्य पर डटे हुए थे। उनकी महानता अमर है। अतुलनीय है। कोई दूसरा कमज़ोर प्रधानमंत्री होता तो अस्पताल के बाहर चला गया होता। दिल्ली के कई छोटे- बडे़ अस्पतालों को आक्सीज़न की कमी का सामना करना पड़ा। पीएसआरआई ने भी ट्वीट किया कि कुछ ही घंटों के लिए आक्सीज़न बचा है। दक्षिण दिल्ली के मूलचंद अस्पताल को ट्विट करना पड़ा कि दो घंटे की आक्सीज़न की सप्लाई बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *