Home / पीएम मोदी-जो बाइडन के बीच कोरोना हालातों पर हुई बातचीत।

पीएम मोदी-जो बाइडन के बीच कोरोना हालातों पर हुई बातचीत।

Spread the love

देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार रात को फोन के जरिए से बातचीत हुई। अमेरिका ने बीते दिन ही वैक्सीन कोविशील्ड के लिए जरूरी कच्चे माल को उपलब्ध कराने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया था कि बाइडन प्रशासन घातक कोविड-19 लहर के खिलाफ भारत की जंग को मजबूती देने के लिए सभी संसाधनों और सप्लाई को भेजने के लिए हर वक्त काम कर रहा है।

दोनों देशों के नेताओं के बीच उनके संबंधित देशों में कोविड के हालातों पर चर्चा हुई, जिसमें वैक्सीनेशन के जरिए से भारत में कोरोना की दूसरी लहर को रोकने का प्रयास, जरूरी दवाओं, हेल्थकेयर उपकरणों आदि की सप्लाई सुनिश्चित करना भी शामिल रहा। बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिका की सरकार की ओर से सहायता और समर्थन की पेशकश किए जाने के लिए आभार जताया। पीएम मोदी ने वैक्सीन मैत्री के जरिए से कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए भारत की प्रतिबद्धता, कोवैक्स और क्वाड वैक्सीन पहल का जिक्र किया। साथ ही कोरोना से संबंधित टीकों, दवाओं और मेडिकल जरूरत के लिए कच्चे माल की सप्लाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *