कानपुर नयागंज किराना बाजार एक बार फिर 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए किराना बाजार पिछले कई दिनों से शहर के अन्य बाजारों के साथ बंद चल रहा है। दूसरी ओर सोमवार से कुछ बाजारों को खोलने का निर्णय लिया गया है, दूसरी ओर कुछ बाजारों ने अपने समय में बदलाव किया है।
पिछले रविवार को लगाए गए कफ्र्यू के बाद बहुत सी बाजार ने अपनी बंदी की घोषणा खुद कर दी थी। इसमें किराना बाजार ने 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बाजार बंद रखने की घोषणा की थी।
अब सोमवार को बाजार खुलने से पहले ही किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई ने 30 अप्रैल तक बाजार बंद रखने की घोषणा की है। इसके बाद एक व दो मई को साप्ताहिक कफ्र्यू की वजह से बाजार बंद रहेगा दूसरी ओर कानपुर सराफा कमेटी नयागंज के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी 30 अप्रैल तक बाजार बंद रखने की घोषणा है। जिन सराफा कारोबारियों के पुराने ऑर्डर डिलीवरी के लिए पड़े हैं, उन्हेंं दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दुकानें खोल कर देने की सहमति बनी है।