आज दिनांक 13/01/2024 दिन शनिवार को जिंदगी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम बाबा आश्रम सिविल लाइन बाराबंकी में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के के रूप में पूर्व मंत्री एवं रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई, सदर विधायक सुरेश यादव के साथ फाउंडेशन के सभी सम्मानित सदस्य सम्मिलित होकर मुख्य अतिथि गणों को फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जुहैर अंजुम खान,महामंत्री मनजीत सिंह धामी ने बुके देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। तथा इस ठिठुरती सर्दी में शहर के सभी गरीब असहाय वंचित समाज वर्ग के लोगों को कंबल वितरित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा “समाज में जो भी लोग कठिनाई में हैं, उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाना और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयास करने का दायित्व हम सब का है।
इस भव्य सफल आयोजन हेतु मैं कार्यक्रम के सभी सदस्य समाजसेवी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं साथ में उपस्थित सदस्य डॉ सुधीर वर्मा, प्रताप बाबू, डॉ रवि आहूजा, डॉ संदीप बुधवार, डॉ जितेंद्र यादव, सरदार हरपाल सिंह, जिया भाई मॉडल शूज, नसरीन सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ सभासद, शिवम सिंह मलका रिजवी, हिना खान, दानिश खान, सईद खान, जियाउर रहमान,मोहम्मद फैय्याज मोहम्मद, सईद यार खान, आदि लोग उपस्थित रहे l





