Home / चेहल्लुम,दुर्गा पूजा,नवरात्रि को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी,डीजे लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

चेहल्लुम,दुर्गा पूजा,नवरात्रि को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी,डीजे लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

Spread the love

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में धार्मिक सद्भाव बना रहे। इसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल ली है। त्यौहारों के दौरान प्रदेश में शांति एवं सद्भाव कायम रहे, इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को नई गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव अवनीश अवस्थी ने गाइडलाइन जारी की जिसमें दुर्गा पूजा, दशहरा और मोहर्रम के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही साथ प्रतिमा विसर्जन और ताजिया जुलूस के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

मोहर्रम, नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा जैसे बड़े त्यौहारों पर कोई अप्रिय घटना न हो इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में सुरक्षा के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी कि उत्तर प्रदेश में आगामी त्यौहारों के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर गाइडलाइन्स में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा प्रतिमा और ताजिया की उंचाई को भी समय रहते निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *