Home / देश में लगातार फ्यूल के दामों बढ़ोतरी जारी।

देश में लगातार फ्यूल के दामों बढ़ोतरी जारी।

Spread the love

देश में लगातार फ्यूल के दामों बढ़ोतरी की जा रही है। गुरुवार यानी 18 जून को देश में लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 53 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 64 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 12 हफ्तों तक तेल के दामों किए जाने वाले रोजाना बदलाव के नियम पर रोक लगा रखी थी, जिसे फिर से शुरू किया गया है, लेकिन इसके बाद से ही रोज तेल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। पिछले 12 दिनों की लगातार हुई वृद्धि के बाद पेट्रोल 6.55 रुपए और डीजल 7.13 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, गुरुवार को तेल के दाम बढ़ाए जाने के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 77.81 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं, वहीं डीजल की कीमतें 76.43 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *