Home / चीन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी पर कठोरता से दिया जवाब

चीन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी पर कठोरता से दिया जवाब

Spread the love

भारत और चीन के बीच सरहद पर जारी तनाव ख़त्म होता नहीं दिख रहा है।
मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव में दो सबसे अहम मुद्दे हैं
पहला सीमा पर सेना की लगातार आमने-सामने तैनाती और दूसरा चीन बड़ी संख्या में सेना की तैनाती नहीं करने के लिखित वादे पर कायम रहेगा या नहीं।
भारतीय विदेश मंत्री क़तर इकनॉमिक फोरम में बोल रहे थे। वहीं उनसे चीन के साथ सीमा पर तनाव को लेकर सवाल पूछा गया था। एस जयशंकर की इसी टिप्पणी पर चीन के विदेश मंत्रालय से बुधवार को सवाल पूछा गया तो चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बहुत कठोरता से जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *