अर्धचंद्राकार चांद के नीचे एक तारा बीचों-बीच चमकता हुआ नजर आया है.
इस तरह का अद्भुत नजारा देश के कई शहरों में दिखाई दिया है, जब लोग रमजान की शाम का चांद निहारने आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा दिखा. हालांकि चांद के बिल्कुल करीब तारे जैसी जो रौशनी दिखाई दे रही है वो वीनस (शुक्र ग्रह) है.
शुक्र, सूर्य से दूसरा ग्रह है और प्रत्येक 224.7 पृथ्वी दिनों मे सूर्य परिक्रमा करता है। ग्रह का नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर हुआ है। चंद्रमा के बाद यह रात्रि आकाश में सबसे चमकीली प्राकृतिक वस्तु है। इसका आभासी परिमाण -4.6 के स्तर तक पहुँच जाता है और यह छाया डालने के लिए पर्याप्त उज्जवलता है।





