Home / धर्म चर्चा / प्रश्न-अगर कोई व्यक्ति रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखने का इरादा करे और बाद में रोज़ा न रख सके तो क्या हुक्म है?

प्रश्न-अगर कोई व्यक्ति रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखने का इरादा करे और बाद में रोज़ा न रख सके तो क्या हुक्म है?

Spread the love

2 रमजान 25 मार्च 2023

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं।

नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
शिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।

प्रश्न-अगर कोई व्यक्ति रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखने का इरादा करे और बाद में रोज़ा न रख सके तो क्या हुक्म है?
उत्तर- अगर रमज़ान के रोज़ उज़रे शराई के कारण नहीं रखा जाता है, तो कज़ा करना होगा और वह व्यक्ति गुनहगार नहीं होगा।
प्रश्न-अगर रोजेदार के सेहरी खाने के बाद उसके दांत में कोई चीज फंसी रह जाए और वह दिन में निकले तो क्या ऐसी हालत मे रोजा सही रहेगा?
उत्तर- अगर दांतों में फंसी होई ग़ेज़ा अखतेयारी हालत में गले से नीचे उतर जाए तो रोजा बातिल हो जाएगा।
प्रश्न-रोजे के दौरान शावर या झरने के नीचे नहाने से रोजा टूट जाता है।
उत्तर- शावर या झरने मे नहाने से रोज़ा नहीं टूटता, रोज़ा पानी में डुबकी लगाने से रोज़ा बातिल हो जाता है।
प्रश्न-यदि रोज़ा मे जानबूझकर या अनजाने में एक मासूम का कौल किसी दोसरे मासूम से मनसूब करदे तो क्या रोजा टूट जाएगा ?
उत्तर-यदि रोज़ादार यह जानबूझकर ऐसा करता है तो ऐहतयात वाजिब की बेना पर रोजा टूट जाएगा।
प्रश्न-क्या सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर तकलिद अनिवार्य है
उत्तर: हर बालिग व्यक्ति पर तकलीद अनिवार्य है यानी जब लड़का 15 साल का हो और लड़की 9 साल की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *