केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत कच्छ से होने की संभावना है, जहां वे कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे गांधीनगर में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे ।
गृहमंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर जहां वह कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे





