मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं
, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें. दरअसल विधानसभा में बंद चीनी मिलों का मुद्दा उठने के बाद सरकार ने एक बार फिर बंद चीनी मिलों को शुरू करने का निर्णय लिया है. सीएम नीतीश कुमार के इस आदेश को बड़ा कदम माना जा रहा है.
बता दें, बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के सकरी एवं रैयाम चीनी मिल बंद हैं. यह अच्छी बात है कि सासामूसा चीनी मिल जल्द शुरू किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि बाकी बंद पड़ी चीनी मिलों को भी जल्द से जल्द शुरू करायें.




