Home / राष्ट्रीय / केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा के तहत कन्याकुमारी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा के तहत कन्याकुमारी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Spread the love

चेन्नई । केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कन्याकुमारी पहुंचीं । तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मंत्री मनो थंगराज, जिला कलेक्टर श्रीधर और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया ।

राष्ट्रपति का विवेकानंद रॉक मेमोरियल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां वह मेडिटेशन हॉल में समय बिताएंगी । वह प्रतिष्ठित तिरुवल्लुर प्रतिमा का भी दौरा करेंगी और एक हेलिकॉप्टर से तिरुवनंतपुरम वापसी करेंगी । कन्याकुमारी में भारी सुरक्षा व्यवस्था है और जिले के कई स्थानों पर बीच रोड के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *