Home / राष्ट्रीय / अभिनेता सनी देओल के प्रयासों से पाकिस्तान की शाहनील को मिला भारत का वीजा

अभिनेता सनी देओल के प्रयासों से पाकिस्तान की शाहनील को मिला भारत का वीजा

चंडीगढ़ । अभिनेता सनी देओल के प्रयासों से पाकिस्तान की शाहनील को भारत का वीजा मिल चुका है । पंजाब के एक युवा वकील 24 वर्षीय नमन लूथरा और पाकिस्तान की शाहनील जावेद जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अप्रैल में होने वाली दोनों की शादी की तैयारियां की जा रही है।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में अधिवक्ता लूथरा ने बताया कि औपचारिकताओं को पूरा करने के बावजूद उनकी मंगेतर को पहले कई बार वीजा देने से मना किया गया था। अब दोनों परिवार शादी की तैयारी कर रहे हैं और वह अपनी दुल्हन, उसके माता-पिता और उसके रिश्तेदारों के बटाला आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लूथरा ने कहा कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ बटाला में रहेंगे। वकील और लाहौर में रहने वाले शाहनील जावेद (24) दूर के रिश्तेदार हैं. उन्हें प्यार तब हुआ जब लूथरा अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान गए थे। लूथरा का परिवार लाहौर से पलायन कर बटाला में बस गया था. हालांकि, उनके परदादा ने अपने परिवार के साथ लाहौर में रहने का विकल्प चुना था, बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था।
रैडक्लिफ़ रेखा के दोनों ओर रहने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच संपर्क बना रहा. लूथरा और शाहनील ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि वे शादी करना चाहते हैं, उन्होंने 2016 में लाहौर में किशोरों के रूप में सगाई कर ली थीं। शहनील 2018 में बटाला आई थी, लेकिन उसके बाद विभिन्न उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से दंपति को पिछले साल गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक-दूसरे से मिलने और आशीर्वाद लेने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *