Home / करोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की भारत में दहशत, केंद्र ने निगरानी बढ़ाने को कहा

करोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की भारत में दहशत, केंद्र ने निगरानी बढ़ाने को कहा

Spread the love

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की दहशत के बीच केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्टी लिखकर निगरानी बढ़ाने को कहा है। प्रदेश सरकारों को भेजे गए खत में 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते कोरोना केस पर खास चिंता जताई गई है। वहां जिला सत्र पर हालात को काबू करने और एहतियात बरतने को कहा गया है। इनमें भी 3 राज्यों के 8 जिलों की तरफ विशेष ध्यान दिलाया गया है। इन जिलों में दो हफ्तों में वायरस का इन्फेक्शन रेट 10% से ज्यादा रहा है। ये राज्य मिजोरम, केरल और सिक्किम हैं।

राज्‍यों को दी गई केंद्र की सलाह
केंद्र ने कहा है कि ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां जिला स्तर पर पाबंदियां लगाई जाएं। इनमें नाइट कर्फ्यू, ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने या मेलजोल पर रोक, समारोहों, शादी और अंतिम संस्कार में लोगों की तादाद कम करना शामिल हैं। जिन जिलों के अस्पतालों में कोविड बेड या ICU 60% भरे हों, वहां भी ऐसी पाबंदियां लगाई जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि मिजोरम, केरल और सिक्किम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नगालैंड के 19 जिलों में भी कोरोना का इन्फेक्शन रेट दो हफ्तों में 5 से 10% के बीच रहा है।
राज्यों से कहा गया है कि अगर किसी जिले में मामलों की संख्या बढ़ती है, तो कंटेनमेंट जोन के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर उन्हें कंट्रोल करने की शुरुआत की जानी चाहिए। कैबिनेट सेक्रेटरी ने भी कोरोना के हालात की समीक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *