Home / ओपिनियन पोल तो खरीदे जाते हैं:सतीश चंद्र मिश्रा

ओपिनियन पोल तो खरीदे जाते हैं:सतीश चंद्र मिश्रा

Spread the love

आज हापुड़ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विशाल जनसभा को संबोधित कर महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने साधुवाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में जेवर विधानसभा से नरेंद्र भाटी जी, दादरी विधानसभा से मनवीर भाटी जी और सरधना विधानसभा से संजीव धामा जी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके साथ मेरठ के सभी प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की भी अपील की।

UAPA और NSA ना हो गया हैं तमाशा हो गया है। जिस पर मन हो रहा लगा दे रहे। खासकर के अल्पसंख्यक समाज पर, ब्राह्मण और दलित समाज पर। पुलिस भी गुंडागर्दी करने लगी है, कानपुर की घटना ने मन दुःखित कर दिया है। किसी बच्चे के सामने उसके परिवार को पीटना उस बच्चे के दिमाग पर क्या छाप छोड़ेगा। बच्ची गोद में है और उसके पिता को इस कदर लाठियों से मार रहे कि लाठियां टूट जा रही और बच्ची को खींच रहे। कितनी क्रूरता भरी है भाजपा और पुलिस वालों के अंदर।

ओपिनियन पोल तो खरीदे जाते हैं।हमारे पास भी यह ओपिनियन पोल वाले आए थे, हमने बता दिया कि हम भाजपा की तरह जनता के पैसों को बर्बाद करके ओपिनियन पोल जैसी फ़र्ज़ी चक्करों में नहीं पड़ते। हम जनता के पैसों को उनके हित के लिए उपयोग करते हैं ना की अपना प्रचार-प्रसार करने के लिए।

प्रदेश का जनाधार अब तैयार है… यूपी को बचाने के लिए, बसपा को लाने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *