Home / ओवैसी को बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद फोन पर सारी बातें बता दीं। ओमप्रकाश राजभर

ओवैसी को बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद फोन पर सारी बातें बता दीं। ओमप्रकाश राजभर

Spread the love

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ओवैसी की पार्टी अब भी उनके भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा है।

राजभर ने कहा भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मंगलवार को मुलाकात के बाद मैंने ओवैसी से फोन पर बात की और मैंने उन्हें इस मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया। ओवैसी से मतभेद की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए राजभर ने दावा किया कि एआईएमआईएम अब भी उनकी अगुवाई वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा है। उन्होंने कहा हम मोर्चे को मजबूत कर रहे हैं। हम इसी सिलसिले में वाराणसी में सात अगस्त को महिलाओं, पिछड़ों तथा अति पिछड़ों का सम्मेलन आयोजित करेंगे। अगले दिन इलाहाबाद में भी ऐसा ही सम्मेलन होगा। राजभर ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से पहले उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सोमवार को भेंट की थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे और उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से कोई बैठक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *