Home / एएमयू ओल्ड बॉयज सोसाइटी ने मोहर्रम गाइडलाइंस के संबंध में ज्ञापन सौंपा

एएमयू ओल्ड बॉयज सोसाइटी ने मोहर्रम गाइडलाइंस के संबंध में ज्ञापन सौंपा

Spread the love

डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा मोहर्रम को लेकर जारी गाइडलाइंस के परिप्रेक्ष्य में एएमयू ओल्ड बॉय एसोसिएशन लखनऊ ने ,उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक ज्ञापन जारी किया ,जिसमें कहा गया कि डीजीपी द्वारा जारी सर्कुलर को वापस लिया जाए क्योंकि इस सर्कुलर से लोगों की, विशेषतः मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है ‌। इस सर्कुलर से शिया और सुन्नी समुदाय के बीच विभाजन का संदेश जा रहा है जो कि पूरी तरह गलत है। विगत कई वर्षों से शिया और सुन्नी साथ में नमाज ए ईद अदा करते हैं जोकि शोल्डर टू शोल्डर द्वारा शुरु की गई थी एवं जिस के संरक्षक मौलाना कल्बे सादिक साहब थे, जो नमाज अभी तक चल रही है ।सभी मुस्लिम मोहम्मद साहब के नवासे, इमाम हुसैन के समान रूप से मानने वाले हैं । उन्होंने मांग की ,कि इस सर्कुलर को वापस लिया जाए और एक नया सर्कुलर जारी किया जाए जो कि धार्मिक सद्भावना की भावना को प्रसारित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *