Home / अंतरराष्ट्रीय / ओलंपिक गेम में भारतीय बेटी ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक

ओलंपिक गेम में भारतीय बेटी ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक

Spread the love

 

-निशानेबाजी*: निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। भारतीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

– *टेबल टेनिस*: शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला एकल स्पर्धा के राउंड ऑफ 64 के मैच में ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्से के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की।

– *मुक्केबाजी*: भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपने डेब्यू ओलंपिक में जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएत्ज़र पर 5-0 के सर्व-सम्मत निर्णय से जीत के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 बॉक्सिंग इवेंट में प्रवेश किया।

– *बैडमिंटन*: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आज पेरिस 2024 में महिला एकल ग्रुप एम मैच में मालदीव की फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को आसानी से हरायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *