Home / राष्ट्रीय / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर में शहीद बदायूं के जवान श्रद्धांजलि, जवान के परिजनों को 50लाख रु की आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर में शहीद बदायूं के जवान श्रद्धांजलि, जवान के परिजनों को 50लाख रु की आर्थिक मदद

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद बदायूं निवासी सेना के जवान श्री मोहित राठौर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री मोहित राठौर जी के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *