Home / उत्तर प्रदेश / उप्र के मुख्यमंत्री से श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने शिष्टाचार भेंट की।

उप्र के मुख्यमंत्री से श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने शिष्टाचार भेंट की।

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से आज उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर भारत में श्रीलंका के माननीय उच्चायुक्त श्री अशोक मिलिंडा मोरागोडा जी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्रीलंका और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य संबंधों को और प्रगाढ़ करने, सांस्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्राचीनकाल से भारत और श्रीलंका के मध्य सांस्कृतिक संबंध हैं। श्रीलंका में स्थित रामायणकालीन स्थल भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के साथ इन संबंधों को और प्रगाढ़ करते हैं। उन्होंने अशोक वाटिका की एक शिला लेकर आने के लिए उच्चायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीलंका में भगवान श्रीराम की स्मृतियों से जुड़े अनेक पावन स्थान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *