समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के निम्न विधायकों को जिम्मेदारी के पदों पर मनोनयन हेतु विधानसभा के माननीय अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
श्री अखिलेश यादव ने श्री माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष विधान सभा उत्तर प्रदेश तथा श्री इन्द्रजीत सरोज को उपनेता, श्री कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक, श्री राकेश कुमार वर्मा को उप सचेतक तथा आजमगढ़ के श्री संग्राम सिंह यादव को सचेतक मनोनीत किया है।
राज्य विधानसभा के अधिष्ठातामण्डल के लिए सर्वश्री इंद्रजीत सरोज, महबूब अली तथा ओम प्रकाश सिंह मनोनीत किए गए हैं।
श्री अखिलेश यादव ने अति वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री माता प्रसाद पांडेय जी के उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा प्रतिपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडे, उपनेता इंद्रजीत सरोज घोषित नेता




