Home / इस सीजन का सबसे गर्म दिन, बीकानेर 47.4 डिग्री व चूरू 50 डिग्री

इस सीजन का सबसे गर्म दिन, बीकानेर 47.4 डिग्री व चूरू 50 डिग्री

Spread the love

27/5/2020

लखनऊ। गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। संभाग के चूरू जिले में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। तीसरे नंबर पर श्रीगंगानगर जहां 47 डिग्री तापमान रहा पूरा बीकानेर संभाग आग में झुलस रहा है।

जैसलमेर जैसा रेतीला इलाका वहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस जो बीकानेर से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में लू की लपटें आग जैसी महसूस हुई यूं मानों जैसे आग के गोले शरीर को झुलसा रहे हो। सुबह 11 बजे की हवा ही इस बात को संदेश दे चुकी थी कि दोपहर जलाने वाली होगी। हालांकि बीकानेर में अब तक का रिकॉर्ड तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस है लेकिन जिस गति से तापमान बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि यह रिकॉर्ड भी टूट
सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *