Home / उत्तर प्रदेश / आप नेता अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कांग्रेस ली सदस्यता

आप नेता अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कांग्रेस ली सदस्यता

Spread the love

07 फरवरी 2023 लखनऊ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी, सांसद मा0 श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई गई ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ तथा उसके विस्तारित ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो’’ अभियान से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षा से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष लखनऊ महानगर आम आदमी पार्टी के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, मीडिया संयोजक अशोक िंसंह जी के समक्ष प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी ने अमित श्रीवास्तव त्यागी का फूल माला से भव्य स्वागत करते हुए उनके गले में तिरंगी पट्टी पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली जी ने किया।

अमित श्रीवास्तव त्यागी के साथ फखरूल इस्लाम, किशवर जहां, अमित सिन्हा, एडवोकेट अभय सिंह अप्पी, मो0 दिलशाद, शील कुमार, पवन श्रीवास्तव, सुनील कुमार गौतम, सुरेश लोधी, रईस इस्लाम, रूही रिज़वान, रफीक मलिक, मो0 शानू, विनोद सिंह, निजामुद्दीन, जेबा मलिक, शन्नो, सूरज कुमार पाल, शहनूर, विजय सागर, सहित सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती से श्री सतीश कुमार सिंह के साथ आकाश पाण्डेय, अजीत कुमार, श्रीमती जयश्री मौर्या ने भी कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने अपने सम्बोधन में अमित श्रीवास्तव त्यागी जी का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही है। जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर उन्हें जाति-धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा। पीड़ित जनता की समस्याओं को जानने एवं समझने के उद्देश्य से ही हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ निकाली गई है। हम सभी को उनके संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है और मैं पूरी आशा करता हूं कि श्री राहुल गांधी जी की आशाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए अमित श्रीवास्तव त्यागी कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मैं अपने पुराने घर में वापस आने के बाद बहुत हर्ष का अनुभव कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय गलत था। मैं पूर्व में लगभग 22 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में रहा हूं जो सम्मान मुझे कांग्रेस में मिला है शायद वह और किसी अन्य दल में नहीं है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हम्माम वहीद ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह, प्रदीप सिंह, विक्रम पाण्डेय, पिंटू शुक्ला सोमेश सिंह चौहान, संजय श्रीवास्तव, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *