लखनऊ, 12 फरवरी 2023।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद मिश्रा ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
श्री मिश्रा के सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल सत्यनारायण पटेल,नीलांशु चतुर्वेदी,प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक वीरेंद्र चौधरी, अजय राय,अनिल यादव, संगठन सचिव अनिल यादव ,संगठन प्रभारी दिनेश सिंह मौजूद रहे। ज्ञात हो कि श्री विनोद मिश्रा पूर्व में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व संगठन प्रभारी लखनऊ भी रह चुके हैं।
जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता पंकज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, सचिन रावत ,प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, अमरनाथ अग्रवाल, वीरेंद्र मदान, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, संपूर्णानंद मिश्रा, नीरज तिवारी ,चंद शेखर मिश्रा, सचिन रावत ,विशाल राजपूत, विषम सिंह, सुशीला सोनकर, सिद्धि श्री, सुधा मिश्रा, प्रज्ञा सिंह , संजय चंचल आदि कांग्रेसजनों ने श्री विनोद मिश्रा का स्वागत किया।





