उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राज्य सभा के लिए श्री सैय्यद ज़फ़र इस्लाम जी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बतौर राज्य सभा सांसद श्री इस्लाम जनहित को प्राथमिकता देकर उच्च सदन की गौरवशाली परम्पराओं में वृद्धि करेंगे।