Home / अब इस शहर के होटल और रेस्टोरेंट में नहीं मिलेंगे चाइनीज फूड आइटम

अब इस शहर के होटल और रेस्टोरेंट में नहीं मिलेंगे चाइनीज फूड आइटम

Spread the love

यूपी के मथुरा वृंदावन होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने कंफेडरेसन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान का समर्थन किया है। मथुरा-वृंदावन के होटल संगठन ने अब चीनी लोगों को ना ठहराने का तथा अपने होटल के मेन्यू कार्ड से चाइनीज खाने के आइटम को हटाने का फैसला लिया है।

होटल संगठन के महामंत्री अमित जैन कहा है कि वह भारत की अस्मिता और अखंडता से कोई समझौता नहीं करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान आत्मनिर्भर भारत व लोकल से वोकल और कैट के अभियान भारतीय सामान – हमारा अभिमान को पूरे ब्रज प्रांत क्षेत्र में जनमानस तक लेकर जाएंगे। अभियान चलाया जाएगा। मथुरा वृंदावन होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दयाल अग्रवाल ने बताया कि चीन जिस प्रकार भारत के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है, उसको लेकर मथुरा वृंदावन के सभी होटल व्यवसायियों में बेहद गुस्सा है। वह कदापि भी चीनी नागरिकों को होटलों के कमरे उपलब्ध नही कराएंगे। राजीव ब्रजवासी, वैभव गर्ग, कमल गर्ग, रामकिशन अग्रवाल आदि होटल संचालकों ने भी इसका समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *