Home / CM योगी ने शुरू की नई योजना, 20 लाख मजदूरों को मिली एक हजार रुपए की पहली किस्त

CM योगी ने शुरू की नई योजना, 20 लाख मजदूरों को मिली एक हजार रुपए की पहली किस्त

Spread the love

लखनऊ। 24 मार्च 2020 कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को लॉकडाउन कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रमिक भरण-पोषण योजना की शुरुआत की है। मंगलवार को इस योजना के तहत 20 लाख से अधिक मजदूरों को एक हजार रुपए की पहली किस्त भेजी गई। विपरीत परिस्थितियों में दिहाड़ी मजदूरों को खाने पीने की दिक्कत न हो, इसके लिए सीएम योगी ने पिछले दिनों राहत पैकेज का ऐलान किया था।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहली किस्त डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत लोगों के खाते में भेज दे दी गई। उन्होंने कहा कि राहत राशि सिर्फ दिहाड़ी मजदूरों तक सीमित नहीं रहेगी। हम जल्द ही पल्लेदारों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, रेहड़ी, ठेला और खोमचा लगाने वालों को भी भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपए का भत्ता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *