Home / लखनऊ कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को बदमाशों ने मारी गोली

Spread the love

लखनऊ के डालीबाग़ इलाके मे सोमवार को  सुबह लगभग 10:30 बजे करीब मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को कुछ लोगों ने गोली मार दी फिर फरार हो गए । घायल अवस्था में धीरेंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
माना जा रहा है कि कबीर मठ में शादी- विवाह की बुकिंग कराने आए लोगों ने उनको गोली मारी है। लोगों ने बताया कि कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को बारात घर बुकिंग के बहाने आए बदमाशों ने गोली मारी है । धीरेंद्र दास सुरक्षित हैं। 2015 में भी बारात घर के इसी प्रशासनिक अधिकारी पर गोली चली थी। जांच में अन्दरूनी मामला निकल कर सामने आया था।

एडीशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र नाथ दास  बरात घर की बुकिंग का काम भी करते हैं। आज कोई बुकिंग कराने वाले ग्राहक से कुछ विवाद की स्थिति में उन पर गोली चली  है। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां पर उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया है  कि हमले का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम लोग इस मामले की तफ्तीश में लगे हुए हैं। वहां के सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *