Home / शंकर सिंह वाघेला ने एनसीपी(नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) से दिया इस्तीफा, 5 बार पार्टी बदल चुके हैं।

शंकर सिंह वाघेला ने एनसीपी(नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) से दिया इस्तीफा, 5 बार पार्टी बदल चुके हैं।

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने एनसीपी(नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के पद और प्राथमिकसदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में एनसीपी ने शंकर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर जयंत पटेल (बोस्की) को प्रदेश प्रमुख बनाया था। शंकर सिंह वाघेलाअपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में अभी तक 5बार पार्टी बदल चुके हैं। इस बीच 2017 से लेकर 2020 तक तीन बार वाघेला ने अपनी पार्टी बदली है।

शंकर सिंह ने कब कौन-सी पार्टी छोड़ी
शंकर सिंह ने सबसे पहले भाजपा (जनसंघ) से जुड़कर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। बाद में वह कांग्रेस से जुड़े और केंद्र में कपड़ा मंत्री बने थे। साल 2017 में कांग्रेस को छोड़ा और जन विकल्प पार्टी की स्थापना की। मगर विधानसभा चुनाव में जब कुछ नहीं हुआ तो जून 2019 में वह एनसीपी के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, एक ही साल में यहां से भी इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *