लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने अपने राज सभा उम्मीदवार के तौर पर रामजीत गौतम को प्रत्याशी बनाया है ।कल उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया ।उन्होंने हलफनामे में अपनी कुल आय वार्षिक 248000 और उनकी पत्नी की 741050 रुपए है। कुल संपत्ति खुद के नाम 790062 पत्नी के नाम 2974112 रुपए है उनके दोनों आश्रितों के नाम 350766 रुपए है खुद की अर्जित संपत्ति व पत्नी के नाम 3665000 रुपए कुल संपत्ति 11850000 रुपए की है उनकी पत्नी के नाम 861468 कर्ज़ है।