प्रदेश के पूर्वी अंचलों में मानसून सामान्य है। अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के आसार बन गए हैं। सोमवार की शाम से मंगलवार की सुबह के बीच प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कहीं सामान्य बारिश हुई तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। पश्चिमी यूपी के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की सूचना है।
मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून पहुंचने की अधिकारिक घोषणा की जाएगी। मौसम विभाग ने बुधवार 24 जून को पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। बारिश का सिलसिला गुरुवार 24 व शुक्रवार 25 जून को भी जारी रहेगा।