प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में सोनपुर गांव के निवासी 61वर्षीय मौलाना फारूक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई ।बताया गया है कि मौलाना शहर के महुवार गांव में एक मदरसा चलाते थे।आज सुबह वो अपने पैतृक गांव सोनपुर आए हुए थे।जहां उनसे कुछ लोगों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।मौलाना ने कुछ लोगों से रुपए उधार लिया था जिसके लिए वो कुछ समय मांग रहे थे।लेकिन दबंग लोग उनसे रुपए के बदले में उनकी ज़मीन लेना चाहते थे।उनकी ज़मीन को फीता लेकर हत्यारों ने नाप जोख करना शुरू किया। मौक़े पर मौलाना ने पहुंचकर उन लोगों से कहा कुछ मोहलत दे दो रुपए अदा कर दूंगा।मगर लोग माने नहीं और विवाद हो गया। इन लोगों ने लाठी डंडों और फावड़े से मौलाना फारूक पर जानलेवा हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया और भाग निकले।
इस हत्या के बाद गांव के लोग अक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना प्रारंभ किया।।मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। ए डी जी प्रयागराज जोन के घटना स्थल पर पहुंचने की सूचना है।



