उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप पीड़िता का शव आधी रात में जलाए जाने के मामले पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया है।
उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप पीड़िता का शव आधी रात में जलाए जाने के मामले पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया है।
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप पीड़िता का रात में अंतिम संस्कार करने पर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया है। सरकार ने दावा किया है कि वो चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच की निगरानी करे। सरकार ने यह भी दावा किया कि परिवार के सदस्य भविष्य में हिंसा के आसार देखते हुए आधी रात में अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए और यह कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए किया गया।
यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, ‘पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बलात्कार का जिक्र नहीं किया। उसने अपने दूसरे बयान में बलात्कार का आरोप लगाया और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।