Home / उत्तर प्रदेश / मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सहित टीम के सभी खिलाड़ियों पर मोटा फाइन लगाया है.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सहित टीम के सभी खिलाड़ियों पर मोटा फाइन लगाया है.

Spread the love

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा है. बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सहित टीम के सभी खिलाड़ियों पर मोटा फाइन लगाया है. दरअसल मुंबई इंडियंस पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम तय वक्त पर 20 ओवर पूरे नहीं करवा सकी थी. इस सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ, जब मुंबई तय वक्त में 20 ओवर पूरे नहीं करा सकी. दूसरी बार सजा की हकदार बनी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा. इम्पैक्ट प्लेयर सहित टीम की प्लेइंग इलेवन में मौजूद सभी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या 25 प्रतिशत मैच का फीस का जुर्माना लगा. 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस में जो भी कम होगा, उसका जुर्माना लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *