लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर जनपद सहारनपुर, मिर्जापुर, बांदा, बस्ती, अमरोहा और फिरोजाबाद की महायोजना-2031 के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्राधिकरणों का उद्देश्य सुनियोजित, संतुलित और तीव्र विकास को दिशा देना है। आम आदमी की सुविधा पर फोकस किया जाए। सभी विकास प्राधिकरणों को आय की नई सम्भावनाएं तलाशनी होंगी। स्थानीय शिल्पकला और परम्परागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित किए जाएं। प्रतिमाओं की स्थापना चौराहों के स्थान पर पार्कों में करना उचित होगा।





