Home / उत्तर प्रदेश / पीडीए ही भाजपा को हरायेगा। भाजपा के राज में संविधान व लोकतंत्र ख़तरे में है,

पीडीए ही भाजपा को हरायेगा। भाजपा के राज में संविधान व लोकतंत्र ख़तरे में है,

Spread the love

अम्बेडकर वाहिनी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ पीडीए जन चौपाल” में जनपद बहराइच में दलित समाज की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम हर्ष यादव सपा ज़िलाध्यक्ष बहराइच और संचालन श्री ज़फ़र उल्ला खान ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि पीडीए ही भाजपा को हरायेगा। भाजपा के राज में संविधान व लोकतंत्र ख़तरे में है, तथा आरक्षण ख़त्म किया जा रहा है। भाजपा मुफ़्त का राशन देकर पिछड़ों व दलितों को ग़ुलाम व पंगु बनाने की साज़िश कर रही है। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डाक्टर अम्बेडकर व डॉ राम मनोहर लोहिया के सपनों का भारत बनाना चाहती है।
श्री भारती ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के द्वारा पीडीए बनाएं जाने पर बहुजन समाज ने सराहना की है। उन्होंने खास करके दलित समाज से अपील किया कि 2024 के चुनाव में संविधान को बचाने व लोकतंत्र की रक्षा करने हेतु पूरी ताकत के साथ श्री अखिलेश यादव जी का साथ दें।
इस कार्यक्रम प्रमुख रूप में पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व विधायक राम तेज यादव,पेशकार राव ज़िलाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी बहराइच, प्रदीप कुमार राष्ट्रीय सचिव अम्बेडकर वाहिनी, श्रीमती मनु देवी ज़िलाध्यक्ष महिला सभा, रेखा राव, संत कुमार पासी, सुनिल निषाद, अनिल यादव, देवेंद्र मिश्रा, सुमन शर्मा, आर पी यादव, मुकेश राव, अनुप कुमार राव, राजेश भारती, अमर चंद गोंड, संतोष राव, कुलदीप राव, आलोक कुमार, आशीष कुमार राव, साजिद अहमद, उदय राज यादव, हुस्न आरा, नुसरत फ़ातिमा, रुकसार शाह, हुमेरा, पूनम गुप्ता, निशी खान, गुड़िया कनौजिया, आदि लोग उपस्थित थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *